जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ ऐतिहासिक कदम: भाजपा वरिष्ठ नेत्री प्रिया मित्तल

पंचकूला : (दिव्या राणा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन और उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया।इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रिया मित्तल भी मुख्य रूप में उपस्थित रही। जहां पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वो पहले प्रधानमंत्री हैं जो वर्तमान भारत के विकास के साथ-साथ भविष्य के भारत के निर्माण के संकल्प को भी निरंतर साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत के रेलवे इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और इससे हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगप्रिया मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश को लगातार नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है, जिससे स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को लगातार पूरा कर रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां भी सौंपी गईं, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इसे आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना से हरियाणा में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी और प्रदेश के विकास को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपला

    अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला)। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व…

    क्रिकेट के मैदान से उठेगी नशे के खिलाफ आवाज, नमो क्रिकेट लीग-2026 देगी युवाओं को बड़ा मंच

    पंचकूला,(दिव्या राणा):क्रिकेट के जुनून को युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए नमो क्रिकेट लीग-2026 एक बड़े अभियान के रूप में सामने आने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *