वजीरगंज पुलिस ने25 हजार का इनामिया कोकिया गिरफ्तार

गोण्डा (राज कुमार):- थानाध्यक्ष वजीरगंज को क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान जनता से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त बब्बन यादव पुत्र स्व० सहाय यादव, विकास यादव पुत्र मुनिराज यादव, राहुल उर्फ अप्पू पुत्र नन्दू यादव व नीरज यादव पुत्र नन्दू यादव द्वारा संगठित गिरोह संचालित किया जा रहा है। उक्त गिरोह समाज में भय बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु दोपहिया वाहन चोरी जैसे अपराध कारित करता है। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त विकास यादव गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अभियुक्त विकास यादव की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें दिनांक 17.07.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा 25,000/- रू0 के इनामिया शातिर गैंगस्टर विकास यादव पुत्र मुनिराज को राजासगरा के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपला

    अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला)। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व…

    क्रिकेट के मैदान से उठेगी नशे के खिलाफ आवाज, नमो क्रिकेट लीग-2026 देगी युवाओं को बड़ा मंच

    पंचकूला,(दिव्या राणा):क्रिकेट के जुनून को युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए नमो क्रिकेट लीग-2026 एक बड़े अभियान के रूप में सामने आने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *