ड्रेनेज पाइपलाइन का काम शुरू, समस्या से जल्द मिलेगी राहत: दीपक गर्ग

पंचकूला (दिव्या राणा) : वार्ड नंबर 13 में मकान नंबर 2104 से 2144 तक ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ पार्षद दीपक गर्ग ने नारियल फोड़कर किया। नगर निगम द्वारा इस कार्य को करीब छह महीने पहले स्वीकृति दी गई थी। दीपक गर्ग ने कहा कि ड्रेनेज पाइपलाइन का कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द समाधान होगा और लोगों को जल निकासी एवं जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर RWA के वेद पाल राणा, बी.एस. सिंधु, गुरमीत यादव, महिंद्र बेनीवाल, जनरल सेक्टर रविंद्र पाठक, सुरेश कोच सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *