धर्मनगरी पंचकूला में 25 जून वीरवार को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने आठ विशाल भंडारे लगाए।

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पहला भंडारा कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य भगवान सिंगला जी (#10 NAC चंडीगढ़) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा पूजा जी के सहयोग से बॉलीवुड हाइट्स में लगाया गया। तीसरे भंडारे की सेवा महेंद्र पाल बंसल जी के सहयोग से सेक्टर 17 चंडीगढ़ में रही। चौथा और पांचवां भंडारा नरेंद्र जी के सहयोग से डीसी ऑफिस सेक्टर 17 चंडीगढ़ में लगाया गया। छठा भंडारा महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के महेशपुर स्थित स्कूल में राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा लगाया गया। सातवां भंडारा सनराइज़ ग्रुप के सहयोग से ढकौली में लगाया गया। और आठवां भंडारा जतिन जी के सहयोग से जीरकपुर में लगाया गया।सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। विशेष उपस्थिति में राकेश गोयल, विकास गोयल, प्रवीण गोयल, निपुण बंसल, दिनेश सिंगला, सुभाष जैन, सुनील जैन, गिरिजेश राय, प्रीति एवं मोनिका आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सदस्यों, सहयोगियों और आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *