पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा, कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के सभी स्थानीय नगर निकायों से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरीय झील, तालाब एवं पोखरा, अन्त्येष्टि स्थल, सामुदायिक शौचालय, वंदन योजना, आकांक्षी योजना, अवस्थापना निधि, 15वें वित्त आयोग और नगरीय गौशाला सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित ईओ परसपुर को शोकाज नोटिससमीक्षा बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत परसपुर अनुराग शुक्ला के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है और बिना सूचना अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया जाएगा।हर विकास कार्य की पहले फोटोग्राफ तथा कार्य पूर्ण होने के बाद फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखी जाए दोनों चरणों की फोटोग्राफ की पीपीटी एवं मीटिंग बुकलेट में प्रस्तुत किया जाए इससे कार्य की वास्तविक प्रगति एवं गुणवत्ता का स्पष्ट सत्यापन किया जा सके उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट आदतन रखते हुए प्रत्येक कार्य की भौतिक क्यों वित्तीय प्रकट की नियमित समीक्षा करें नगर निकायों में संचालित जनहित कई योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने का विशेष ध्यान दिया जाए बैठक में अपर जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह सविता शुक्ला अपर उप जिलाधिकारी विनीत कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोंडा संतराम अधिशाशीअधिकारी नगर पालिका करनैलगंज अधिशासी अधिकारी खरगूपुर तरबगंज अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मुजेहना सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।







