पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग पिकअप बरामद

पंचकूला ( दिव्या राणा ) : पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के अलीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन प्लॉटों से स्टील कॉलम, बीम और अन्य निर्माण सामग्री चोरी करने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 20 मई 2026 को सेक्टर-28 पंचकूला निवासी व्यक्ति ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अलीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उनके तथा उनके परिचित के निर्माणाधीन प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति स्टील कॉलम, बीम, सीढ़ियों के ढांचे सहित अन्य निर्माण सामग्री चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और एक मजदूर ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी जल्दबाजी में तीन स्टील पिलर, एक मोबाइल फोन तथा एक चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में शिकायतकर्ता ने जांच के दौरान पाया कि प्लॉट से बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री पहले ही चोरी की जा चुकी थी।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं 62 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान मौके से बरामद मोबाइल फोन और चाकू को कब्जे में लिया। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए 4 जुलाई को गांव नगल निवासी गौरव उर्फ गोला को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर गांव डंडारडू निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोला की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. मामले में अभी एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    : विरासत की धड़कनों से जुड़ा लखनऊ स्टेशन, 100 साल की यादों का बना साक्षी

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:चारबाग रेलवे स्टेशन ने रविवार को अपनी गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष पूरे कर इतिहास के एक और स्वर्णिम अध्याय में प्रवेश किया।…

    शिक्षकों के सम्मान का महापर्व, पांच शिक्षकों को मिलेगा मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान

    पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या: शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को 3 सितंबर की शाम ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *