पंचकूला में गूंजा भारत माता का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पंचकूला(दिव्या राणा): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को पंचकूला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।तिरंगा यात्रा की अगुवाई पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल तथा शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर ने की। यात्रा शाम 4 बजे गीता चौक से शुरू हुई और मेजर संदीप सांखला चौक, सेक्टर-2, 4, 5 एवं 6 से होते हुए संपन्न हुई।इस दौरान मार्ग में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा।पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के बलिदान का परिणाम है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, शहीद ऊधम सिंह, अशफाक उल्ला खां, लाला लाजपत राय सहित अनगिनत देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई।उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमूल्य उपहार की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर उन लाखों शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए, जिन्होंने देश और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।कुलभूषण गोयल ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर बलिदानों का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने तथा हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *