पंचकूला में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मामा 24 घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पंचकूला(नेहा पांडेय ): पंचकूला पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मामा को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, करीब 2 से 3 महीने पहले 13 वर्षीय पीड़िता अपनी माँ के साथ पंचकूला स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी। इसी दौरान उसके सगे मामा ने उसके साथ गलत काम किया। लोकलाज और डर के कारण पीड़िता ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। यह मामला तब सामने आया जब हाल ही में पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान जब उसकी मेडिकल जांच की गई, तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: पीड़िता की शिकायत पर 19 जून को पोक्सो एक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(f) के तहत मामला दर्ज किया। हमारी टीम ने तत्परता दिखाई और आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल लीगल एड काउंसलर द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जा रही है।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आम जनता और विशेषकर अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी पर भी, चाहे वह कितना ही करीबी रिश्तेदार या परिचित क्यों न हो, आँख मूंदकर विश्वास न करें। अपने बच्चों के साथ लगातार संवाद बढ़ाएं और उनके व्यवहार में आने वाले किसी भी छोटे या संदिग्ध बदलाव पर नजर रखें। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनहोनी या संदिग्ध परिस्थिति में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस अदालत में इस मामले की सख्त पैरवी सुनिश्चित करेगी ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जो भविष्य में ऐसे अपराधियों के लिए कड़ा सबक बन सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *