पितृ पक्ष में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने की गौ सेवा

(दिव्या राणा) : श्राद्ध दिवस की सप्तमी और अष्टमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में गौ चारे की सेवा दी। राम सेवादार ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर श्री राम मंदिर सेक्टर 2 के सेवादार और महिला संकीर्तन मंडली के सभी सदस्यों ने गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, गेहूं, चावल और दलिया आदि खिलाया। गौ माता की सेवा के समय अजय मित्तल , राकेश गोयल, यशपाल गोयल, विकास गोयल, प्रवीण गोयल, अशोक अग्रवाल, दिनेश सिंगला, मनोज कुमार, राज नागपाल, आरती शर्मा, मानसी गोयल, मोनिका शर्मा, मोनू शर्मा, मंजू, किरण, नीरू एवं सुरजीत आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने अपने पित्रों का ध्यान कर उन्हें प्रणाम किया और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और गौ माता से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *