प्रवीण हुड्डा बने कांग्रेस पार्टी केकेसी विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन , प्रवीण हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार ।

नई दिल्ली : ( ब्यूरो)गत दिवस कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में Kkc हरियाणा की एक महत्वपूर्ण बैठक KKC के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व लोकसभा सांसद माननीय डॉ उदित राज के निर्देशानुसार आयोजित की गई जिसमें केकेसी हरियाणा सभी पदाधिकारियों ने केकेसी हरियाणा के प्रदेश चेयरमैन नरेश मलिक नलवा के नेतृत्व में माननीय डॉ उदित राज का हार्दिक स्वागत किया और साथ में केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार यादव जी का भी जौरदार स्वागत किया। माननीय डॉ उदित राज जी ने इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन नरेश मलिक नलवा की अनुशंसा पर प्रवीण हुड्डा की पार्टी में सक्रिय भागीदारी व उनके राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें हरियाणा प्रदेश वाइस चेयरमैन की घोषणा कर नियुक्ति पत्र सौंपा वो मिठाई खिला कर वी पुष्प गुच्छ दे कर कांग्रेस पार्टी में दी नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए प्रवीण हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और पार्टी शीर्ष नेतृत्व को संगठन मजबूत बनाने के लिए अपनी सहभागीदारी सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    GRIID का 28वाँ वार्षिक उत्सव उत्साह, उमंग और समावेशन की भावना के साथ मनाया गया

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)सरकारी बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास संस्थान (GRIID), सेक्टर-31, चंडीगढ़ द्वारा आज संस्थान परिसर में 28वाँ वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह, उमंग, गर्मजोशी और समावेशन की भावना के साथ मनाया गया।डॉ.…

    पंजाब कांग्रेस एससी विभाग ने राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से दर्ज एफआईआर के विरोध में किया प्रदर्शन

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग ने आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *