बी.एच.एम.एस. नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट समारोह आयोजित, चिकित्सा सेवा की दिलाई शपथ

आज महाविद्यालय परिसर में चिकित्सा के क्षेत्र में बी.एच.एम.एस. के नवप्रवेशित सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु व्हाइट कोट समारोह (White Coat Ceremony) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके चिकित्सा जीवन की शुरुआत के प्रतीक स्वरूप स्टेथोस्कोप प्रदान किए गए।व्हाइट कोट समारोह का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विद्यार्थियों के प्री-क्लिनिकल शिक्षा से क्लिनिकल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की ओर संक्रमण का प्रतीक है।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि सफेद कोट शांति, पवित्रता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। विद्यार्थियों को सदैव अपने चिकित्सा व्यवसाय का सम्मान करना चाहिए तथा समाज के प्रति पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए एच.एम.सी.ए. के सचिव श्री सतीश दीवान ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के व्यवसाय एवं इसके व्यापक कार्यक्षेत्र के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
एच.एम.सी.ए. के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री आर.पी. जोशी ने कहा कि चिकित्सा एक महान एवं सेवाभावी पेशा है तथा विद्यार्थियों ने होम्योपैथी के उत्कृष्ट संस्थान का चयन किया है। यह संस्थान चिकित्सा नैतिकता एवं अनुशासन को विशेष महत्व देता है।
डॉ. मीनाक्षी सिंह ने आगे कहा कि कड़ी मेहनत एवं अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं।इस समारोह में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कवरेज का किया विमोचन

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवम गीता मनीषी सवामी ज्ञाना नंद जी महाराज ने आगामी 5 दिसंबर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से पहली बार…

    बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से की मुलाकात

    हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से मुलाकात की। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *