भक्ति और श्रद्धा से गूंज उठा सेक्टर 24, निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा

चंडीगढ़। भगवान शिव की भक्ति और आस्था से सराबोर वातावरण में रविवार को प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 24-ए, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आयोजन 20 से 26 सितंबर 2026 तक होने वाली शिव महापुराण कथा के उपलक्ष्य में किया गया। भव्य कलश एवं शोभायात्रा का शुभारंभ श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 23-बी से दोपहर 2 बजे हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के दौरान SCO-5, सेक्टर 24-सी, चंडीगढ़ के सामने ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला और उनकी टीम द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए सुख-समृद्धि एवं सर्वकल्याण की कामना की। आयोजक रविंदर सिंह बिल्ला, Onkar Charitable Foundation ने कहा कि शिव महापुराण कथा का उद्देश्य लोगों को भगवान शिव की महिमा, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने शहरवासियों से कथा में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इस पावन धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया। शोभायात्रा के सफल आयोजन के साथ ही क्षेत्र में शिव महापुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आगामी सात दिनों तक कथा स्थल पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *