भाजपा ने युवा नेता ललित गोयल को सौंपी अहम जिम्मेदारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला व्यापार प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में युवा नेता ललित गोयल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला व्यापार प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापारिक वर्ग में उत्साह का माहौल है।पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने ललित गोयल को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से व्यापार प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त उपाध्यक्ष लतिका शर्मा (कालका), भाजपा चंडीगढ़ प्रकोष्ठ इंचार्ज शक्ति प्रकाश देवशाली, सह प्रभारी रमेश सहोरे, व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी मोहित सूद, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक बलजिंदर गुर्जाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने और उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध रही है।नियुक्ति के बाद ललित गोयल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को संगठन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और व्यापारिक वर्ग का सहयोग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *