भोरंज के बडैहर में बनेगा नेचर पार्क ,विभागीय अधिकारियों के साथ विधायक सुरेश कुमार ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण

पांचवा आयाम
हमीरपुर : (जीवन कुमार) विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बडैहर ग्राम पंचायत में बनने वाले नेचर पार्क के निर्माण स्थल का विभागीय अधिकारियों के साथ दौरा किया तथा इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ी विभिन्न संभावनाओं को भी तलाशा। इस दौरान संबंधित विभाग के तकनीकी व प्रशासनिक अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करते हुए इस नेचर पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के ‘हरित हिमाचल’ के विज़न को धरातल पर उतारने में यह नेचर पार्क मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि बडैहर में इस पार्क के निर्मित होने से जहाँ एक ओर क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को नया आयाम मिलेगा और पर्यटन को भारी बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए साधन भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भोरंज के प्रत्येक क्षेत्र का सुनियोजित विकास करने और जनता को आधुनिक बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। वहीं विधायक ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में उनके मात्र इस लगभग चार बर्ष के कार्यकाल में विकास की शीर्ष बुलंदियों को छुआ है और यह क्रम लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर विधायक के साथ डीएफओ हमीरपुर अंकित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोगों सहित पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *