डेराबस्सी, (तानिया रोहिल्ला): शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन के शर्मा की पत्नी बबिता शर्मा ने डेराबस्सी हलके में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर मौजूदा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हलके में आए दिन महिलाओं के साथ झपटमारी जैसी घटनाएं हो रही है। मौजूदा सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में बुरी तरह से असफल साबित हुई है। बबिता शर्मा आज जनसंपर्क अभियान के तहत निकटवर्ती गांव समगौली पहुंची जहां भारी संख्या में महिलाओं ने उनका स्वागत किया। बबिता शर्मा ने कहा कि आज गांव हो या शहर कहीं पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाएं सुबह सैर के लिए जाती हैं तब हादसे का शिकार हो जाती है। दिन में कहीं मार्केट या शाम के समय घर के काम से जाती हैं तो अक्सर झपटमारी की घटनाओं का शिकार हो रही हैं। महिलाओं को सुरक्षित मौहाल नहीं मिला है। पिछले पांच साल के दौरान डेराबस्सी हलके में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। बबिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए अकाली दल की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल भी जल्द डेराबस्सी हलके का दौरा करेंगी। इस अवसर पर बीना रानी, कमला देवी, दर्शना देवी, सुनीता देवी, चरणो देवी, कमरजीत कौर, परमजीत कौर, पूर्व सरपंच अनिल राणा, रिंकू राणा, बलविंद्र कौर ईस्सापुर, मनजीत कौर भगवास समेत कई महिलाएं मौजूद थी।









