माता मनसा देवी मंदिर में हर वर्ष आने वाले करोडों रुपये के चढावे का पिछले 10 सालों का ऑडिट होना चाहिए – ओ पी सिहाग

पंचकूला (दिव्या राणा ) :जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी मंदिर की पूरे प्रदेस सहित उत्तरी भारत में बहुत ज्यादा मान्यता है। उन्होंने कहा कि यहां साल में दो दफा बड़े पैमाने पर मेला लगता है उस वक्त लाखों श्रद्धालु इस प्राचीन मंदिर में पूजा करने तथा अपनी मन्नतें मांगने आते हैं। इसके अलावा हर रोज इस मंदिर में सेंकड़ों की संख्या में लोग एवं माता को मानने वाले श्रद्धालू आते हैं। ओ पी सिहाग ने कहा कि मंदिर में आने वाले माता के भगत एवं श्रद्धालू बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण एवं करोडों रुपये का चढावा चढ़ाते हैं।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त किये गये गैर सरकारी सदस्यों ने जिसमें ज्यादातर बीजेपी के वरिष्ठ नेता है उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा के समक्ष माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों पर मनमाने तरीके से कार्य करने , मंदिर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के साथ उनकी उपेक्षा किए जाने बारे गम्भीर आरोप लगाए हैं। जिससे यह बात साबित होती है कि मंदिर के रख रखाव में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि हरियाणा सरकार को तुरंत मंदिर में आ रहे चढावे तथा तथा वहां खर्च किए जा रहे पूरे पैसे एवं अन्य भेंट किए गए क़ीमती सामानों का पिछले 10 वर्षो का पूरा ऑडिट करवाना चाहिए ताकि राम मंदिर की तरह यहां भी कोई बड़ी गड़बड़ी न हो। उन्होंने कहा कि देश भर में बड़े पैमाने पर मंदिरों में आनेवाले दान एवं चढ़ावे की चोरी की खबरों ने हर जगह बड़ी खलबली मचा दी है तथा हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि जहां लोग धर्म के नाम पर लोगों के साथ उनकी आस्था से खिलवाड़ करते हैं उससे आम लोगों का धर्म से विश्वास उठता है इसलिए मंदिरों में आ रहे दान, चढ़ावे तथा खर्च पर पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि धर्म पर पूरा भरोसा बना रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *