यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक ने धनास में नए आंगनवाड़ी-सह-क्रेच भवन के निर्माण को मंजूरी दी

पांचवा आयाम:चंडीगढ़ (राकेश मिश्रा):वं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने धनास (साइट-I) स्थित एक कक्षीय आवास परिसर में लगभग ₹1.49 करोड़ की अनुमानित लागत से नए आंगनवाड़ी-सह-क्रेच भवन के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है।वर्तमान में सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन केंद्र शासित प्रदेश में 450 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 41 केंद्र धनास में कार्यरत हैं। ये केंद्र आंगनवाड़ी सेवा योजना एवं पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को पूरक पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा, वृद्धि निगरानी, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण सहयोग, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा रेफरल सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।लाभार्थियों तक सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने और सेवा वितरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से धनास में आधुनिक आंगनवाड़ी-सह-क्रेच भवन का निर्माण किया जाएगा। यह भवन प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के लिए सुरक्षित, बाल-अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराएगा। साथ ही, कार्यरत माताओं को गुणवत्तापूर्ण डे-केयर सेवाएं भी प्रदान करेगा।यह परियोजना सामाजिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा धनास के निवासियों को समेकित बाल विकास सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।भवन का निर्माण भारत सरकार के सभी प्रासंगिक दिशा-निर्देशों, वित्तीय नियमों एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *