अंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम ने किया कार्यभार ग्रहणरोटरी क्लब अंबाला डायमंड का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. डॉ. रीता कालरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ डॉ. संजय कालरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह के दौरान राजन गुप्ता ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने सचिव तथा जतिन्दर जीत सिंह ने कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज गोयल ने किया।इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राजीव मल्होत्रा ने रोटरी वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की सेवा गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि क्लब ने “Service Above Self” की भावना के साथ सिविल अस्पताल में भोजन सेवा, वृद्धाश्रम सेवा, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं शिक्षा सहायता, विद्यालयों में सोलर लाइट, पंखे एवं एलईडी टीवी का वितरण, किशोरियों हेतु सैनिटरी पैड वितरण, रक्तदान शिविर, मैमोग्राफी कैंप, 15 विद्यालयों में डेंटल हेल्थ चेकअप, नर्सिंग स्कूल को 20 गद्दों का दान, वृक्षारोपण अभियान तथा अनेक सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया।असिस्टेंट गवर्नर ज़ोन-14 सीए रोहित गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इंस्टॉलेशन केवल पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व का नया संकल्प है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीता कालरा के संदेश को साझा करते हुए क्लबों से सदस्यता वृद्धि, रोटरी फाउंडेशन में योगदान, क्लब कम्प्लायंस, बोर्ड प्रशिक्षण, प्रभावी सेवा परियोजनाओं तथा पब्लिक इमेज पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने जुलाई माह में Population Fortnight, Tree Plantation, Mother & Child Health, Har Ghar Moringa तथा Rotary Gullak of Gratitude अभियानों में सक्रिय भागीदारी का भी आग्रह किया।मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. डॉ. रीता कालरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रत्येक रोटेरियन का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में “Create Lasting Impact” की भावना के अनुरूप स्थायी परिवर्तन लाना होना चाहिए। उन्होंने सदस्यता वृद्धि, रोटरी फाउंडेशन, पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व विकास एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा परियोजनाओं पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम मे रोटरी क्लब अम्बाला से डॉ विवेक मल्होत्रा, डॉ आर आर सूरी,नरेश भारद्वाज,रोटरी अम्बाला शहर से अश्वनी साहनी, नरिंदर, रोटरी अम्बाला कैंट से दिलीप मेहता अम्बाला डायमंड क्लब से
रजनीश गर्ग, अमित गोयल, आनंद मुटेरिजा,गौरव गुप्ता विनीत कुमार मलिक, सचिन गोयल, गौरव मेहता, मोहित जैन, अरुण गोयल, रिपिन शर्मा, अजय वर्मा, कवलदीप सिंह, डॉ. नरेश जिंदल, संजय सेठी,अनिल गुप्ता एवं डॉ. अंकित गुलाटी सहपरिवार उपस्थिति रहे।समारोह के अंत में सीनियर सदस्य अजिन्दर पाल ने सभी अतिथियों, डिस्ट्रिक्ट नेतृत्व, क्लब सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि रोटरी क्लब अंबाला डायमंड आने वाले वर्ष में और अधिक प्रभावशाली सेवा परियोजनाओं के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।ervice Above Self” एवं “Create Lasting Impact” के संदेश के साथ समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।






