विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर आयुष ग्राम कोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बरवाला : (चंद्रपाल राणा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के अंतर्गत आयुष ग्राम कोट में विश्व हेपेटाइटिस दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को हेपेटाइटिस रोग के प्रति जागरूक करना और आयुर्वेदिक पद्धति से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में ए.एम.ओ. डॉ. सुमन गुप्ता एवं डॉ. कामिनी द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया गया। उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि हेपेटाइटिस लीवर से संबंधित एक गंभीर बीमारी है जोकि दूषित भोजन और गन्दे पानी के सेवन से, संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद के संपर्क से असुरक्षित इंजेक्शन, सुई या ब्लेड के प्रयोग से, असुरक्षित यौन संबंध से, संक्रमित माँ से बच्चे में गर्भावस्था में फैलता है।इसके मुख्य लक्षण पीलिया, पेट दर्द, उल्टी, भूख न लगना, थकान इत्यादि हैं । डॉ. सुमन गुप्ता एवं डॉ. कामिनी ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियों से लीवर की कार्यक्षमता को बेहतर किया जा सकता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने घरेलू उपायों और जीवनशैली में बदलाव के बारे में भी जानकारी दी। योग सहायक साहिल द्वारा इससे संबंधित योग भी बताए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील की गई कि वे समय पर जांच कराएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *