श्रीलंका में भारतीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति, विद्यार्थियों ने बढ़ाया देश का मान

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ (राजकुमार) अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रतिष्ठित BMICH ऑडिटोरियम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का दिल जीत लिया।इस महोत्सव में पोलैंड, एस्टोनिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत सहित कई देशों के कलाकारों ने भाग लिया। भारतीय दल का मार्गदर्शन प्रसिद्ध नृत्य गुरु राहुल गुप्ता एवं नंदिनी गुप्ता ने किया।भारतीय दल में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़, गिलको इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस राजपुरा तथा वेलम्माल बॉयज़ स्कूल, के विद्यार्थी शामिल थे। इनमें सवियोना (कक्षा 7), Vidita मोहन (कक्षा 8), नव्या (कक्षा 2), भरत (कक्षा 11), मनत (कक्षा 8), अक्षयानी (कक्षा 4), प्रांजल (कक्षा 11) और विराज (कक्षा 5) ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।दर्शकों और निर्णायकों ने भारतीय टीम के नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों की भरपूर सराहना की। यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों, उनके विद्यालयों तथा भारत के लिए गर्व का विषय है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *