श्री गुरु रविदास जी के प्रेम, भक्ति और समानता के संदेश को वाहनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से घर-घर पहुंचा रही है पंजाब सरकार: कैबिनेट मंत्री सौंद

चंडीगढ़, 7 जुलाई:

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उनके जीवन और शिक्षाओं को मोबाइल एलईडी वैनों के माध्यम से प्रत्येक गांव तक पहुंचा रही है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दी।

डिजिटल प्रणाली आधारित इस आयोजन का विवरण साझा करते हुए स.सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के प्रेम, भक्ति और समानता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए वाहनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर 13 हजार से अधिक गांवों में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक अवसर को बड़े स्तर पर मनाना है, ताकि श्री गुरु रविदास जी के समाज पर पड़े गहरे प्रभाव को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया जा सके। इसी क्रम में वाराणसी, फरीदकोट, जम्मू और बठिंडा से चार शोभायात्राएं शीघ्र ही श्री खुरालगढ़ साहिब में एकत्र होंगी तथा पूरे पंजाब के श्रद्धालु तीर्थ यात्राओं के माध्यम से वाराणसी स्थित उनके जन्मस्थान पर नतमस्तक होंगे।

राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि गुरु जी के दर्शन और विचारों को युवा पीढ़ी तक सार्थक ढंग से पहुंचाया जा सके।

स सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में 6.5 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने इस अभियान को श्री गुरु रविदास जी की पर्यावरण संबंधी शिक्षाओं से भी जोड़ा। वर्षभर चलने वाले इन कार्यक्रमों के दौरान पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर, मैराथन, साइकिल रैलियां तथा कीर्तन समागम भी आयोजित किए जाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *