संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़,(तानिया रोहिल्ला)— हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। इसी कड़ी में चरखी दादरी में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और विधायक सुनील सतपाल सांगवान की अगुवाई में भव्य पवित्र कलश यात्रा निकाली गई जो हीरा चौक से शुरू होकर संत रविदास मंदिर तक पहुंची। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधायक के अनुरोध पर संत रविदास मंदिर के भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता को सही दिशा दिखा रही हैं। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार इसी समरसता और ‘अंत्योदय’ की भावना के साथ कार्य कर रही है।उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी के विचारों के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर लगभग 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य ‘गुरु रविदास धाम’ का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसका टेंडर हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस धाम में 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत यह कलश यात्रा निकाली जा रही है, जो गांव-गांव और घर-घर तक सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचा रही है।चरखी दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं को पारदर्शी माहौल देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ की नीति लागू की गई है, जिसके तहत युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण के लिए ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग’ का गठन किया गया है। उन्होंने आमजन से संतों और महापुरुषों के विचारों को अपनाकर समाज में भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का आह्वान भी किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *