समाधान शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान-उपायुक्त

पंचकूला: उपायुक्त सतपाल शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिलावासियों की 8 शिकायतें सुनी और अधिकतम शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।शिविर में भोज मटौर मांधना के ग्रामवासियों ने बताया कि गांव की मुख्य गली पर लगाई गई रिटेनिंग वाॅल भारी बारिश व पानी के तेज बहाव के कारण गिर गई है। जिस कारण गांववासियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द उचित कारवाई करने के निर्देश दिए।एक अन्य शिकायत में गांव मौली निवासी कपिल चौहान ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला शिशपाल नाम का युवक उनके खेत में मिट्टी के बांध बनाकर ऊँची जमीन से नीची जमीन की ओर आने वाले पानी को रोक देता है। इस वजह से मेरे खेत की मिट्टी कट रही है और मुझे नुकसान हो रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और कृषि विभाग को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत बुर्ज कोटियां के सरपंच ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में राजकीय उच्च विद्यालय की इमारत को बने हुए पांच साल हो गए हैं और इमारत ठीक अवस्था में न होने की वजह से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को मौका निरीक्षण कर उचित कारवाई करने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका समाधान करते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़ कर लोगों से फीडबैक लेते है। उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी व कराधान, मत्स्य, वन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *