सुपवा में पीजी कार्सेज के लिए 20 तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए एडमिशन पोर्टल अब 20 जुलाई तक खुला रहेगा। इससे ग्रेजुएशन करने वाले छात्र मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स, मास्टर ऑफ डिजाइन व मास्टर ऑफ प्लानिंग में दाखिले के लिए अप्लाई कर सकेंगे। छात्रों को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कराना होगा।डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ अजय कौशिक ने बताया कि पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए पहले 10 जुलाई तक पोर्टल ओपन रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया है। अंतिम निर्धारित की गई तारीख तक छात्र पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म जमा करा सकेंगे। 3 अगस्त को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। इसलिए दाखिले से जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि छात्र विजुअल आर्ट्स फैकेल्टी में मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स में दाखिला ले सकते हैं। यहां अप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग, प्रिंटमेकिंग, स्कल्पचर में पीजी की जा सकती है। जबकि डिजाइन फैकेल्टी में मास्टर ऑफ डिजाइन में छात्र दाखिला ले सकेंगे। इसके तहत फैशन डिजाइन व टेक्सटाइल डिजाइन में पीजी की जा सकती है। इसके अलावा प्लानिंग एवं आर्किटेक्चर फैकेल्टी में मास्टर ऑफ प्लानिंग (अर्बन एवं रिजनल) में प्रवेश लिया जा सकता है।डॉ कौशिक ने बताया कि यूनिवर्सिटी के एडमिशन हेल्पडेस्क पर काफी छात्रों के फोन आ रहे थे। वे बार-बार पीजी कोर्सेज में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध कर रहे थे। मामला यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ अमित आर्य के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीजी कोर्सेज के दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी। अब 20 जुलाई तक छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड व फीस जमा कराने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।डिप्लोमा कोर्सेज के लिए भी 20 तक कर सकेंगे अप्लाईदादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) ने एक साल के डिप्लोमा व 6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया है। इनकी कक्षाएं सिर्फ वीकेंड पर लगती हैं, और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कोई भी व्यक्ति इनमें दाखिला ले सकता है। डिप्लोमा कोर्स इंटीरियर डिजाइन, स्क्रीनप्ले राइटिंग, स्क्रिप्ट टू स्क्रीन, एक्टिंग, साउंड डिजाइन, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, ड्राइंग व विजुअलाइजेशन, कैड फॉर डिजाइनर्स, कंपोजिशन इन सिनेमा म्यूजिक, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में उपलब्ध हैं। जबकि, सर्टिफिकेट कोर्स कैलीग्राफी, कंप्यूटर ग्राफिक्स, साउंड पोस्ट प्रोडक्शन, फिल्म एप्रीसिएशन, आर्किटेक्चरल सॉफ्टवेयर, पैटर्न मैकिंग व एजुकेशनल वीडियो प्रोडक्शन में कराए जा रहे हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आस्था की शक्ति भक्ति : चढ़ावे की सुरक्षा पारदर्शी – अभेद्य निगरानी

    भारतवर्ष के लगभग सभी प्राचीन – प्रसिद्ध और प्रमुख देवी – देवताओं मंदिरों में दानराशि / चढ़ावे की समुचित अभेद्य निगरानी ने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय – राष्ट्रीय स्तर के विमर्श…

    हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन

    बरवाला (चंद्रपाल राणा) हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक मट्टावाला यूनियन कार्यालय पर जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ओमप्रकाश शास्त्री व पब्लिक हेल्थ जिला प्रधान शंभू गुर्जर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *