पंचकूला : (दिव्या राणा) रेजिडेंट वेलफेयर सेक्टर-18, पंचकूला एसोसिएशन (RWA) का गठन आज के.एल. भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सेक्टरवासियों ने सर्वसम्मति से सुरेश चौधरी को एसोसिएशन का प्रधान चुना।*कार्यकारिणी के गठन के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ज्ञानचंद गुप्ता ने नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश चौधरी एवं पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम सेक्टर-18 के विकास एवं जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएगी।इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सेक्टर-18 के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर उनका शीघ्र समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी एसोसिएशन के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, ताकि सेक्टर-18 को एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित सेक्टर के रूप में विकसित किया जा सके।







