स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाएं कार्यकर्ता: दुष्यंत भट्ट


पानीपत,(सन्नी कथूरिया):’स्वच्छता ही स्वागत’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज पानीपत के मित्तल मेगा मॉल के सामने स्थित ग्रीन पार्क में विशाल स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट तथा पानीपत की मेयर कोमल सैनी ने भाग लिया। सभी नेताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों का हिस्सा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना होगा। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ और विकसित भारत की पहचान है। जब हमारे सार्वजनिक स्थल स्वच्छ होंगे, तभी हम देश-विदेश से आने वाले अतिथियों का सच्चे मन से स्वागत कर पाएंगे।”जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘स्वच्छ भारत अभियान’ आज देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। ‘स्वच्छता ही स्वागत’ अभियान इसी संकल्प को और अधिक मजबूत करने का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ समाज के बीच कार्य कर रहा है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है। यदि हम सभी अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का संकल्प लें, तो हमारा शहर और देश दोनों स्वच्छ एवं सुंदर बनेंगे। ग्रीन पार्क से शुरू हुआ यह अभियान पूरे पानीपत जिले के प्रत्येक मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचेगा। हमारा लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से पानीपत को स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श शहर बनाना है।”मेयर कोमल सैनी ने कहा कि “नगर निगम शहर के प्रत्येक पार्क और सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जनभागीदारी के बिना यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। यदि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखे, तो पानीपत देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बना सकता है।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। ‘स्वच्छता ही स्वागत’ अभियान के माध्यम से पूरे जिले में स्वच्छता, जनजागरूकता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *