हरियाणा के मेधावी छात्रों को मिलेगा इसरो की दुनिया देखने का मौका : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

पंचकूला रिपोर्टर (ललित दास):
पंचकूला। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मंगलवार को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अहम जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए प्रयास कर रही है ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ा जा सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में विशेष प्रावधान करते हुए मेधावी छात्रों को ISRO की दुनिया से रूबरू कराने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को इसरो के विभिन्न केंद्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे अंतरिक्ष विज्ञान, सैटेलाइट तकनीक और रॉकेट प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों को करीब से समझ सकेंगे।

शिक्षा मंत्री के अनुसार वर्ष 2026 में 10वीं कक्षा के टॉप-100 विद्यार्थियों, चयनित शिक्षकों और अन्य मेधावी छात्रों को इसरो केंद्रों का भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाना है।

उन्होंने 2026 के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों में बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और सरकार उन्हें हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *