03 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगदी बरामद

गोण्डा (हनुमान शरण पांडे) – जिले के थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुल्लापुर क्रासिंग के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से विद्यालयों से चोरी किया गया 01 रसोई गैस सिलेण्डर, 02 सीलिंग फैन, 01 इन्वर्टर, 01 बैट्री तथा चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त ₹7,200/- नगद एवं घटना में प्रयुक्त ई- रिक्शा बरामद किया गया थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दुर्गा पूजा त्यौहार के दृष्टिगत कटी तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त चोरी का सामान लेकर अयोध्या की ओर बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दुल्लापुर क्रासिंग के पास चेकिंग प्रारम्भ की गई। कुछ समय बाद एक सफेद रंग का ई-रिक्शा संख्या UP42DT9535 आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चेक किया गया। ई-रिक्शा में सवार तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ₹7,200/- नगद तथा ई-रिक्शा में चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा दिनांक 26.07.2026 को कम्पोजिट विद्यालय छोटका बन्धवा रमराईपुर, दिनांक 30.08.2026 को कम्पोजिट विद्यालय तुरकौली तथा दिनांक 29.09.2026 को कम्पोजिट विद्यालय चकशिवरहा में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान राह चलते कबाड़ियों को बेच दिया गया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *