12 अगस्त को पंचकूला में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

पंचकूला,भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की आजादी की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को संयोजक तथा भाजपा जिला महामंत्री जय कौशिक को सह-संयोजक नियुक्त किया है। ज्ञानचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 12 अगस्त को किया जाएगा। इस यात्रा में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता, जिला एवं प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शीघ्र ही भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस पवित्र तिरंगे तले स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए लाखों देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य उन महान बलिदानियों को नमन करना, राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और नई पीढ़ी में देशप्रेम का संदेश पहुंचाना है।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पंचकूला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे 12 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *