3 सेकेंड में 4 चांटे, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके पर हमला, जयपुर में मचा बवाल

जयपुर: जयपुर के शहीद स्मारक पर उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को एक अज्ञात युवक ने अचानक थप्पड़ मार दिया। अभिजीत दीपके यहां युवाओं से जुड़े बड़े मुद्दों जैसे NEET पेपर लीक, चरमराती शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं की अन्य समस्याओं को लेकर आयोजित एक बड़े प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और आंदोलनकारी जुटे हुए थे, तभी इस अप्रत्याशित घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिपके के को थप्पड़ मारे जाने की घटना के तुरंत बाद शहीद स्मारक पर मौजूद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

पुलिस ने पकड़ा आरोपी को

इसके बाद यहां मौजूद उग्र भीड़ ने थप्पड़ मारने वाले युवक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला। साथ ही आरोपी युवक को प्रदर्शनकारियों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया। प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे युवा

राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे इस आंदोलन में युवाओं, छात्रों और अभिभावकों के बीच खास उत्साह दिख रहा है । NEET पेपर लीक, चरमराती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आयोजित इस बड़े प्रदर्शन में युवा अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है’ और ‘पेपर लीक बंद करो’ के नारों वाले पोस्टर थे। आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने पहुंची हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *