5.58 करोड़ की लागत से बनेगा महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का छात्रावास: प्रो. सुरेश मल्होत्रा

अम्बाला( दिव्या राणा ): अम्बाला महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चांदसौली अम्बाला में मंगलवार को 5.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल का माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कुलपति द्वारा पौधारोपण किया। इस दौरान कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह, डीआर डॉ विशाल राणा, वित्त नियंत्रक संजीव जोशी, डीन डॉ देवराज, एक्सईएन अनुज गुप्ता सहित अन्य वैज्ञानिक, अधिकारीगण मौजूद रहे।एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा करनाल में एमएचयू की स्थापना अनुसंधान एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई। इसी मददेनजर चांदसौली अम्बाला में भी एमएचयू का क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया, जनवरी 2025 में माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा चांदसौली में बागवानी महाविद्यालय की घोषणा कर दी, महाविद्यालय के लिए 30 सीटे निर्धारित कर 2025 से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। बागवानी महाविद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ छात्रावास की सुविधा भी कैंपस के अंदर मिले। इसे देखते हुए एमएचयू द्वारा 5.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण करवाया जाएगा, आज शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रावास का निर्माण कार्य तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अनुसंधान, शैक्षणिक, प्रचार प्रसार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। उनका लक्ष्य है कि जो भी विद्यार्थी एमएचयू से पढ़ाई करके बाहर निकले, उसे तुरंत ही रोजगार मिल सकें। यही नहीं विद्यार्थी सफल उद्यमी भी बन सक सकते है, वे किसान भाईयों को उनके ही क्षेत्रों में बागवानी खेती के बारे में नवीनतम जानकारियों से अवगत करवाकर अच्छे बागवान बन सकेंगे। एमएचयू का जापान, आस्ट्रेलिया, अमेरिका के साथ समझौता ज्ञापन हो चुके है, जिसके तहत एमएचयू के विद्यार्थी विदेशों में जाकर एक साथ दोहरी डिग्री हासिल कर सकेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *