51वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

पंचकूला। 51वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का उद्घाटन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद दीपक गर्ग तथा विशेष अतिथि राकेश गर्ग ने शिरकत की।इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रधान अशोक कुमार, गुरदीप सिंह, पंकज ग्रेवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।इस दौरान खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ खेलते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।खेलो, बढ़ो और देश का नाम रोशन करो” के संदेश के साथ चैंपियनशिप के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी गईं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *