7 साल की बेटी ने हाथ में तिरंगा, लेकर 30 किमी दौड़कर जीता दिल, गांधी जयंती पर दिया देशभक्ति का संदेश

पांचवा आयाम हनुमान शरण पांडे गोण्डा : हौसला बुलंद हो तो उम्र छोटी नहीं लगती। इसे साबित कर दिखाया गोण्डा की 7 वर्षीय अनामिका मिश्रा ने। एक हाथ में तिरंगा लेकर 30 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए जब वह जिला मुख्यालय पहुंची तो पूरा जिला उसके जज्बे को सलाम कर रहा है। इस मौके पर डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने अनामिका को माला पहनाकर उसका हौसला अफजाई किया। गांधी जयंती पर अनामिका की ऐतिहासिक दौड़  शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर जिले की लाडली अनामिका सदाशिव बाजार से सुबह तिरंगा लेकर निकली और दौड़ते हुए गोण्डा के गांधी पार्क पहुंची। प्रधानाचार्य पिता मनोज मिश्रा ने बताया कि पिछले साल की दौड़ की तुलना में इस बार दूरी में तीन गुना इजाफा किया गया है। बीते साल अनामिका ने 10 किमी की दौड़ लगाई थी, इस बार 30 किमी का लक्ष्य रखा। ओलंपिक का सपना, फौलाद बन रही बेटी भीखमपुरवा प्राइमरी स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाली अनामिका उसी स्कूल केvप्रधानाचार्य मनोज मिश्रा की बेटी है। पिता ने बेटी को फौलाद बनाने की ठान ली है। उनका सपना है कि बेटी को ओलंपिक में भेजना है। इसी सपने के लिए पिछले 3 साल से पूरे परिवार की लाइफस्टाइल बदल दी गई है। अनामिका रोज सुबह परिश्रम की पराकाष्ठा कर रही है। वह अपने पिता के सपनों को साकार करने में जुटी है। नन्ही धाविका की यह दौड़ न सिर्फ फिटनेस का संदेश है, बल्कि देशभक्ति और बेटियों के हौसले की भी मिसाल है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *