पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोण्डा के परिसर में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए अमर बलिदानी महाराजा देवी बक्श सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने की। समारोह के दौरान महाराजा देवी बक्श सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूरा परिसर देशभक्ति, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया।इस अवसर पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के अथक प्रयास, त्याग और बलिदान की वजह से आज हम सभी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश केवल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा और देशवासी का है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सेनानियों के योगदान को सदैव स्मरण रखेंउन्होंने कहा कि महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सभी को याद दिलाया।प्रतिमा अनावरण के उपरांत मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया संवाद का सीधा प्रसारण देखा गया उपस्थित छात्राओं और अतिथियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को चुना और खेल फिटनेस अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली को अपना की का संकल्प लिया पूरा आयोजन राष्ट्रभक्ति और युवा ऊर्जा का केंद्र बना रहा।इस अवसर पर विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह गौरा विधायक प्रभात वर्मा कर्नलगंज विधायक अजय सिंह जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा एलबीएस डिग्री कॉलेज के शिक्षक गण मौजूद रहे।







