स्वच्छता की शपथ से गूंजा लखनऊ मंडल, रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), लखनऊ: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत बुधवार को मंडल कार्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कार्यस्थल, रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ ही लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित रहने वाली जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बननी चाहिए। सामूहिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना से ही स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर का निर्माण संभव है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और बेहतर कार्यसंस्कृति का प्रतीक है। रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना यात्रियों, कर्मचारियों और समाज सभी की साझा जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के साथ रेलवे की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने आसपास स्वच्छता का संकल्प लेकर उसे व्यवहार में उतारे तो सामूहिक प्रयास एक बड़े परिवर्तन का आधार बन सकता है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता को जनभागीदारी से जोड़ना अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। लखनऊ मंडल स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। अभियान के तहत लखनऊ मंडल में ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’ सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वच्छता विषयक कला, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ प्रमुख स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक भी होंगे। गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म को प्लास्टिक मुक्त रखने तथा ट्रेनों के शौचालय, कोच, लिनेन और पैंट्री कार की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने, बोतल क्रशर और जीरो-वेस्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ रेलवे परिसरों में कचरे के उचित निस्तारण और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से लखनऊ मंडल स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जिम्मेदारी और संस्कार के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *