श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पितृ मास की नवमी तिथि पर छह विशाल भंडारे लगाए

धर्मनगरी पंचकूला (दिव्या राणा) : पंचकूला को पितृ मास की नवमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए। प्रसिद्ध समाजसेवी कश्मीरी लाल गुप्ता, सतीश जिंदल, राकेश गर्ग, विजय गर्ग, विकास गोयल, सुभाष सिंगला एवं भावना गुप्ता जी ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ पक्षियों को दाना डालने के पश्चात भंडारों का शुभारंभ किया। पहला भंडारा ट्रस्ट के सभी सदस्यों के सहयोग से सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया। जिसमें लगभग 2000 लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। दूसरा भंडारा मनदीप सिंगला जी के सहयोग से डेराबस्सी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में में लगवाया। तीसरा भंडारा संजीव मनचंदा जी के सहयोग से सेक्टर 15 के रघुनाथ मंदिर में लगाया गया। चौथा भंडारा शारदा जी के सहयोग से सेक्टर 47 चंडीगढ़ में लगाया गया। पांचवां भंडारा दीपक जी के सहयोग से जीरकपुर में लगाया गया। छठे भंडारे की सेवा परविंदर जी के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला के अग्रसेन चौक पर लगाया गया। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। भंडारों की सेवा के समय राकेश गोयल , राज मित्तल, परवीन गोयल , विनोद गर्ग, दिनेश सिंगला, राज नागपाल, सजल नागपाल, अशोक अग्रवाल, नरेश शर्मा, सुभाष जैन, सुनील जैन, गिरिजेश राय, बृज भूषण, नैंसी गोयल, पहल गोयल, हर्षिल गोयल, जगदीप, सोमनाथ दीवान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *