नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान में पार्षद दीपक गर्ग ने युवाओं को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में रविवार को “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के तहत वॉक फॉर नशा मुक्त युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 13 के पार्षद दीपक गर्ग ने शामिल होकर युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मेयर पंचकूला श्याम लाल बंसल ,सभी पार्षद सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। पार्षद दीपक गर्ग ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें, तो देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। “नशा मुक्त युवा ही मजबूत समाज और विकसित भारत की नींव है।”कार्यक्रम में युवाओं ने स्वस्थ, नशा मुक्त और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *