अन्न भंडारा आयोजित करना जरूरतमंदों की सेवा का बेहतरीन तरीका है

पंचकूला, : अन्न भंडारा आयोजित करने से न केवल जरूरतमंद लोगों की सेवा होती है, बल्कि मानवता और परोपकार की भावना भी मजबूत होती है। हमें अपनी क्षमता के अनुसार अन्न भंडारा कर जरूरतमंदों की सेवा करते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना चाहिए। यह बात सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में अग्रणी पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, पंचकूला में ट्रस्ट द्वारा आयोजित 235 वें भंडारे के दौरान कही।अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अन्न भंडारा आयोजित करना जरूरतमंदों की सेवा का बेहतरीन तरीका है। अन्न भंडारा लोगों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित करता है और समाज में प्रेम, सहयोग तथा सेवा की भावना को बढ़ावा देता है।उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना और जन कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *