प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने लगाया आरोप

सुजानपुर /हमीरपुर—प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने समग्र शिक्षा अभियान में तकरीबन 142 करोड़ रुपए के कथित आईसीटी घपले का संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 777 विद्यालयों में डिजिटल कक्षा लगाने के नाम पर गड़बड़ी की आशंका है। वर्ष 2021 में 430 विद्यालयों के लिए खुली निविदा हुई थी, लेकिन वर्ष 2026 में बिना नई निविदा के 777 विद्यालयों का काम मनोनयन के आधार पर बीएसएनएल को दे दिया गया। न प्रतिस्पर्धा रही, न सामान्य वित्तीय नियमों का पालन हुआ। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायतें आ रही हैं तो जांच की बजाय सेवानिवृत्ति के बाद संबंधित अधिकारी को नई कुर्सी और ओहदा इनाम में दिया गया और नए जिले बनाने वाली समिति में डाल दिया गया। मामले से पर्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि निविदा में पैनल किसी और अच्छी कंपनी का लिखा था, लेकिन विद्यालयों में सस्ती और घटिया कंपनी का पैनल लगा दिया गया, जिस पर निविदा में भाग लेने वाली अन्य कंपनियों ने भी सवाल उठाए हैं और सीएम कार्यालय को शिकायतें भेजी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जवाब दें कि 142 करोड़ का काम बिना निविदा के क्यों दिया गया और शिकायतों वाले अधिकारी को समिति में क्यों रखा गया? अगर घोटाला हुआ है तो सरकार और किसी बड़े पद पर बैठे नेता के संरक्षण के बिना इतनी बड़ी गड़बड़ी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पैसा जनता का है, केंद्र सरकार जनहित के लिए इसे भेज रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को केंद्रीय सतर्कता आयोग और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेज दिया है और मांग की है कि आगे के भुगतान तुरंत रोके जाएं, विद्यालयों में लगे सामान की तीसरे पक्ष से जांच करवाई जाए और सेवानिवृत्ति के बाद की नियुक्ति की भी जांच हो।उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की कि अगर सरकार पाक-साफ है तो सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। सत्ता परिवर्तन के बाद गलत कार्यों में सरकार का साथ देने वाले किसी भी नेता या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *