श्रद्धालुओं की राह नहीं होगी मुश्किल, परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर मैदान में उतरे आला अधिकारी

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने अन्य अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्गों और विभिन्न मेला स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि अयोध्या की परिक्रमा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का महापर्व है। श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।पुलिस महानिरीक्षक सोमेन वर्मा ने सुरक्षा प्रबंधों को और प्रभावी बनाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्गों पर पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी बनी रहे, जिससे श्रद्धालु निर्भय होकर अपनी आस्था की यात्रा पूरी कर सकें।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी विभागों को मेला क्षेत्र में जनसुविधाओं की व्यवस्था समय से दुरुस्त करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *