आरजे नावेद और सलमान खान के हमशक्ल समीर ने भी घर पहुंच कर दी बधाई

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के छोटे भाई सुधीर नागर के जन्मदिन पर उनके ग्रेटर फरीदाबाद के भतोला स्थित निवास पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में परिजनों, समर्थकों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।जन्मदिन समारोह की शुरुआत मंत्री राजेश नागर द्वारा केक काटकर की गई। उन्होंने अपने छोटे भाई सुधीर नागर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेश नागर ने कहा कि सुधीर नागर के जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें और वह इसी तरह समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहकर लोगों की सेवा करते रहें।
इस अवसर पर सुधीर नागर ने सभी शुभचिंतकों, परिजनों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाजसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनका परिवार पूरी तरह से समाज की सेवा के लिए समर्पित है। भगवान उन्हें जितनी शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करेंगे, वे उतनी ही अधिक क्षमता के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने लोगों से गौसेवा सहित समाज के जरूरतमंद वर्गों की हरसंभव सहायता करने की भी अपील की।समारोह में आरजे नावेद और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हमशक्ल समीर ने भी पहुंचकर सुधीर नागर को जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर भाजपा नेता अजय प्रताप भड़ाना, पार्षद सीमा सुमंत चंदेल, निगम पार्षद लाल मिश्रा, शीश राम अवाना, अमित भारद्वाज, पार्षद प्रदीप टोंगर, सुरेंदर बिधूड़ी, लोकेश बैसला, मदन पुजारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर मेहता, प्रहलाद शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, बब्बल बैसला, शंकर ठाकुर, कुसुम भाटी, उमेश भाटी, मुकुल रेक्सवाल, परवीन राघव, मुकेश झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी और स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कवरेज का किया विमोचन

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवम गीता मनीषी सवामी ज्ञाना नंद जी महाराज ने आगामी 5 दिसंबर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अथक प्रयासों से पहली बार…

    बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से की मुलाकात

    हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म के गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने फतेहाबाद जाकर बालिका से मुलाकात की। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *