अमित ठाकरे बने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक आज यहां संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न कमीशनों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव में अमित भाई ठाकरे (विधायक) को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं अरुण कावड़े को सचिव तथा हरियाणा में पवन खरखोदा (विधायक) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।एसोसिएशन के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां जारी जानकारी में बताया कि बैकुंठ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश कालड़ा को कार्यकारी सचिव, अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष, परितोष शर्मा को संयुक्त सचिव, अविनाश सेठी को कोषाध्यक्ष, विशाल मेहता को संयुक्त सचिव, कोला प्रताप कुमार व महेश कुमावत को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से विभिन्न कमीशनों के चेयरमैन भी नियुक्त किए गए। जिसके तहत सुशील शर्मा को रेफरी कमीशन का चेयरमैन, अजय सैनी को स्पोट्र्स कमीशन,रिंकू कश्यप को टेक्निकल कमीशन,विजेता मुंडलिया को वूमेन कमीशन, हैब सिंह को एथलीट कमीशन, नीलम सांगवान को सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी, अंजलि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, देशभर में कराटे खेल के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, रेफरी एवं कोचों के प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कराटे की पहचान को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *