संगठन को धार देने की तैयारी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने शुक्रवार को प्रदेश भर में सांगठनिक गतिविधियों और आगामी चुनावी कार्यक्रमों को तेज गति देने के उद्देश्य से राज्य के 66 विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी इस महत्वपूर्ण सूची के अनुसार चंबा जिले के चुराह में दिनेश शर्मा, भरमौर में चंद्र लाल ठाकुर, चंबा में दिव्य चक्षु, डलहौजी में विनोद ठाकुर तथा भटियात में सुभाष उपाध्यक्ष को दायित्व सौंपा गया है, जबकि नूरपुर में जगदेव ठाकुर, इंदौरा में अभिजीत जम्बाल, फतेहपुर में प्रदीप शर्मा, जवाली में पंकज शर्मा, देहरा में अभिषेक पाधा, जसवां प्रागपुर में सुशील कालिया, ज्वालामुखी में अचल पठानिया, जयसिंहपुर में अरविंद शर्मा, सुलह में अभिमन्यु भट्ट, बैजनाथ में नवीन कटोच, पालमपुर में संजीव ठाकुर, कांगड़ा में राकेश शर्मा, नगरोटा में विशाल नेहरिया, शाहपुर में संजय शर्मा तथा धर्मशाला में देवेंद्र कोहली को प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार कुल्लू में अखिलेश कपूर, मनाली में राहुल सोलंकी, बंजार में जोगिंद्र शुक्ला, आनी में हेतराम ठाकुर, करसोग में सोहन सिंह ठाकुर, सुंदरनगर में राजेंद्र भुट्टो, नाचन में चेत राम, धर्मपुर में प्रताप ठाकुर, सरकाघाट में प्रताप सिंह, सिराज में मनीष कपूर, द्रंग में कमल राणा, जोगिंद्रनगर में संजय ठाकुर, मंडी में पाल वर्मा तथा बल्ह में रणवीर सिंह को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। हमीरपुर जिले के भोरंज में सुशील ठाकुर, हमीरपुर में पवन शर्मा, सुजानपुर में अनिल ठाकुर, नादौन में अजय शर्मा और बड़सर में हुकम सिंह बैंस को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं ऊना के चिंतपूर्णी में सुशील कालिया, गगरेट में धर्मेंद्र राणा, ऊना में विश्वजीत पटियाल, कुटलैहड़ में शम्भू गोस्वामी और हरोली में मनोहर कुमार को नियुक्त किया गया है। बिलासपुर के झंडूता में स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं में बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर में नवीन शर्मा व श्री नैना देवी में राकेश गौतम, सोलन के अर्की में रविंद्र परिहार, नालागढ़ में नरेंद्र ठाकुर, दून में सुरेंद्र ठाकुर, सोलन में ओपी गांधी व कसौली में संजीव टिंका, सिरमौर के पच्छाद में रणवीर सिंह, नाहन में सुरेंद्र हिन्दुस्तानी, श्री रेणुका जी में साकेश शर्मा, पांवटा साहिब में रामेश्वर शर्मा व शिलाई में पवन चौधरी तथा महासू और शिमला जिलों के अंतर्गत चौपाल में बलदेव राणा, ठियोग में राजेश भाटिया, जुब्बल कोटखाई में विजय गुप्ता, रोहड़ू में हरिचंद डोगरा, रामपुर में उमेश शर्मा, कुसुम्पटी में सतप्रकाश मानक, शिमला में प्यार सिंह कंवर तथा शिमला ग्रामीण में नरेश चौहान को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के समन्वय की कमान सौंपी गई है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रभु राम के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां अम्बा की इस पावन धरती पर आस्था का नया अध्याय लिखा जा रहा है। यहां पर बनने वाला मंदिर साधारण…

    बाबा साहेब को अपना आदर्श मानने वाली पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति करती है – कृष्ण बेदी

    पंचकूला : (राजकुमार) भाजपा 26 नवंबर को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संविधान गौरव दिवस’ मनाएगी। भाजपा हरियाणा द्वारा इस आयोजन को लेकर प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *