सोहना क्षेत्र का बेटा हिमांशु भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट

मन में लग्न व दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता है। तथा ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत व जुनून के बल पर समाज में सम्मान प्राप्त करता है। उक्त बात को चरितार्थ किया है क्षेत्र के गांव भोगपुर में रहने वाले हिमांशु खटावलिया ने। जिन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल करके इलाके का नाम रोशन किया है। वहीं हिमांशु के सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होने पर ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

खण्ड के गांव भोगपुर में रहने वाले हिमांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रेयान इंटरनेशनल स्कूल से हासिल की थी। जिनका लगाव बचपन से ही देश सेवा की ओर अग्रसर था। जिसके चलते हिमांशु ने अपनी सैन्य ट्रेनिंग आईएमए देहरादून से प्राप्त की थी। ट्रेनिंग के समापन पर आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उनके कंधे पर लेफ्टिनेंट रैंक के स्टार लगाए गए।

परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा में।
नवनियुक्त लेफ्टिनेंट हिमांशु का परिवार तीन पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा है। हिमांशु के दादा यादराम भारतीय नेवी में पेटी ऑफिसर के पद पर तैनात थे। जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा हिमांशु के चाचा भी भारतीय नेवी से पेटी ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा हिमांशु के पिता रवि प्रभात भी भारतीय नेवी में कार्यरत थे। जो वर्तमान में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हैं। जबकि हिमांशु की माता गीता हरियाणा पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

गांववासियों ने किया स्वागत
हिमांशु के लेफ्टिनेंट बनने पर ग्रामवासियों ने उनका गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। तथा नवनियुक्त लेफ्टिनेंट को फूलमालाओं से लाद दिया था। हिमांशु के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों पूर्व जिला परिषद चैयरमेन बिजेंद्र जेलदार, उप जिला परिषद चैयरमेन ओमप्रकाश, सरपंच कंवरपाल, सरपंच सुनील कुमार, शिक्षाविद रोहताश सिंह, सरजीत, रामानंद आदि ने नवनियुक्त लेफ्टिनेंट हिमांशु को मुबारकबाद दी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *