रोटरी क्लब ऑफ ट्राई सिटी पंचकूला ने विद्यार्थियों को दिए स्कूल बैग, शिक्षा के साथ संस्कारों का भी दिया संदेश

पांचवा आयाम
पंचकूला (राजकुमार) सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ ट्राई सिटी पंचकूला ने सोमवार को सेक्टर-26 स्थित मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जूस भी पिलाया गया।क्लब के अध्यक्ष दिनेश बंसल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। समाज के सक्षम लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। समय-समय पर शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी आवश्यक है।प्रोजेक्ट चेयरमैन पवन कुमार बंसल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, मोबाइल फोन का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग करने तथा पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष दिनेश बंसल ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कार ही जीवन में सफलता की कुंजी हैं।इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ट्राई सिटी पंचकूला के अध्यक्ष दिनेश बंसल, प्रोजेक्ट चेयरमैन पवन कुमार बंसल, युवराज गोयल, अमरजीत सिंह, सतीश मंगला, मयंक बंसल, विद्यालय के प्राचार्य संजीव अग्रवाल, वाइस प्रिंसिपल सपना, पीजीटी दीपिका, पीजीटी प्रतिभा अरोड़ा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *