शहर के सभी बाजार घोषित हों वेंडिंग ज़ोन फ्री एरिया, नए वेंडिंग ज़ोन न बनाए जाएं और जहां बने हैं उन्हें हटाया जाए

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ : (राकेश मिश्रा) स्माल ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.) ने चंडीगढ़ में प्रस्तावित नए वेंडिंग ज़ोन बनाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए शहर के सभी बाजारों को वेंडिंग ज़ोन फ्री एरिया घोषित करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा कि शहर में पहले से मौजूद वेंडिंग ज़ोन रजिस्टर्ड करीब 4,000 वेंडर्स को समायोजित करने में सक्षम हैं। ऐसे में नए वेंडिंग ज़ोन बनाने का कोई औचित्य नहीं है।मुकेश गोयल ने कहा कि प्रशासन को नए वेंडिंग ज़ोन विकसित करने के बजाय मौजूदा वेंडिंग ज़ोन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए और सभी पात्र पंजीकृत वेंडर्स को वहीं व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उनका कहना है कि नए वेंडिंग ज़ोन बनाए जाने से वेंडर्स को अनावश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ेगा और उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।उन्होंने मांग की कि शहर के सभी प्रमुख बाजारों को वेंडिंग ज़ोन फ्री एरिया घोषित किया जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही यदि किसी बाजार में पहले से वेंडिंग ज़ोन अधिसूचित या प्रस्तावित हैं, तो उन्हें भी समाप्त किया जाए।इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गोयल के नेतृत्व में करीब 300 सदस्यों ने नगर निगम अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन से नए वेंडिंग ज़ोन बनाने के प्रस्ताव को वापस लेने, मौजूदा वेंडिंग ज़ोन को आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित करने तथा सभी पंजीकृत वेंडर्स को वहीं समायोजित करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *