हिमकोटी के पास हल्का भूस्खलन, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से प्रभावित, कोई हताहत नहीं

पांचवा आयाम
कटड़ा : (अभिषेक) बुधवार को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटी के निकट हल्का भूस्खलन हुआ, जिससे मलबा यात्रा ट्रैक के बीचों-बीच आ गिरा। इस घटना के कारण यात्रा मार्ग कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी श्रद्धालु के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद मौके पर राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया। मलबा हटाने और यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें तथा अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *