सेना प्रमुख ने कश्मीर में सुरक्षा हालात और ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजा

पांचवा आयाम
जम्मू : (अभिषेक) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को कश्मीर दौरे के दौरान चिनार कोर मुख्यालय और उससे जुड़ी सैन्य इकाइयों का दौरा कर घाटी के सुरक्षा हालात और सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।

सेना के अधिकारियों ने उन्हें नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा व्यवस्था, आतंकवाद रोधी अभियानों, संवेदनशील इलाकों में सैन्य तैनाती, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और जारी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी।

सेना प्रमुख ने आधुनिक तकनीक के उपयोग, सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के प्रयासों और सेना की समग्र ऑपरेशनल तैयारियों का भी आकलन किया।

जनरल धीरज सेठ ने कठिन परिस्थितियों में तैनात जवानों की पेशेवर दक्षता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिकों के प्रयासों से क्षेत्र में शांति, स्थिरता और उच्च स्तर की सुरक्षा तैयारियां सुनिश्चित हो रही हैं। सेना प्रमुख ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आस्था की शक्ति भक्ति : चढ़ावे की सुरक्षा पारदर्शी – अभेद्य निगरानी

    भारतवर्ष के लगभग सभी प्राचीन – प्रसिद्ध और प्रमुख देवी – देवताओं मंदिरों में दानराशि / चढ़ावे की समुचित अभेद्य निगरानी ने वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय – राष्ट्रीय स्तर के विमर्श…

    हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन

    बरवाला (चंद्रपाल राणा) हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक मट्टावाला यूनियन कार्यालय पर जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ओमप्रकाश शास्त्री व पब्लिक हेल्थ जिला प्रधान शंभू गुर्जर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *