“हर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, हर व्यक्ति तक त्वरित न्याय: जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में विशेष लोक अदालत की रणनीति तैयार”


अयोध्या , (जसबीर/ सच कीरत सिंह)

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में त्वरित, सुलभ और सौहार्दपूर्ण न्याय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वर्णमाला सिंह ने जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कर 18 जुलाई 2026 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत, ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0’ तथा समाधान समारोह-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय के विश्राम कक्ष में आयोजित बैठक में एनआई एक्ट, 1881 की धारा-138 से संबंधित वादों के अधिकाधिक निस्तारण, साप्ताहिक जेल लोक अदालत तथा मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रभारी सचिव स्वर्णमाला सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता केंद्र पर संदर्भित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि आपसी सहमति से होने वाला समाधान न्याय प्रक्रिया को सरल, त्वरित और प्रभावी बनाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मध्यस्थता व्यवस्था आमजन को कम समय और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का सबसे सशक्त माध्यम है। सभी न्यायिक अधिकारियों से 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत को अधिकाधिक वादों के निस्तारण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम सतीश कुमार मगन, सिविल जज (सीडी) एकता सिंह, गीतिका सिंह, सिविल जज (जेडी) सत्य प्रकाश नारायण तिवारी, शिवांगी त्रिपाठी, निवेदिता सिंह, रूपाली सिंह, अमरनाथ कुशवाहा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके बाद प्रभारी सचिव स्वर्णमाला सिंह के विश्राम कक्ष में राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित दूसरी बैठक में समाधान समारोह-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गजेन्द्र कुमार, गुरू प्रसाद यादव, गौरव गुप्ता, राजेश कुमार, अतीश कुमार तथा अशोक कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में सभी अधिकारियों से अपील की गई कि समाधान समारोह-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत और मध्यस्थता की प्रक्रिया का लाभ उठाकर अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह अभियान न्याय को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल साबित होगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *