
कोटली : (आर एस पुरा) कोटली गला वाना में विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए खुली स्वामी विवेकानंद जी लाइब्रेरी का उद्घाटन गुरुवार को स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज द्वारा किया गया जबकि इस उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत, विधायक डॉ.नरेंद्र सिंह रैणा, एसडीपीओ आर एस पुरा गुरमीत सिंह सहित विभिन्न पंचायत के पूर्व सरपंच तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस अवसर पर विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत तथा विधायक डॉ.नरेंद्र सिंह रैना ने कहा कि गांव कोटली गला वाना में विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी खुलने से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा और विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारी लाइब्रेरी में पहुंचकर कर सकेंगे उन्होंने कहा कि कस्बे के साथ साथ सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी इस लाइब्रेरी का काफी फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए सुविधा भी उपलब्ध हैं और सुरक्षा के लिहाज विद्यार्थी सीसीटीवी की निगरानी में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे उन्होंने कहा कि खासकर उन विद्यार्थियों को इस लाइब्रेरी का ज्यादा फायदा मिलेगा जो परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वही स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के संचालक किशोर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए गांव कोटली गला वाना मुख्य मार्ग पर लाइब्रेरी खोली गई है और क्षेत्र में ऐसी पहली लाइब्रेरी है जहां पर पार्किंग की सुविधा के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे तथा 24 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध रहेगी उन्होंने बताया कि जहां पर लगभग 60 के करीब विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार कमलप्रीत सिंह, मॉर्निंग वॉकर संगठन के प्रधान राज कुमार गुप्ता, रामेश्वर सिंह मन्हास सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे






